Himani Narwal : कांग्रेस कायकर्ता हिमानी नरवाल का हुआ मर्डर, सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी

Himani Narwal Murder Case : हरियाणा में नगर निगम चुनाव के दिन रोहतक दिल्ली हाईवे पर सांपला बस स्टैंड के एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यह महिला कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता के तौर पर काम करती है। महिला युवा कांग्रेस की पदाधिकारी की पहचान हिमानी नरवाल के तौर पर की गई है। यह इलाका भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में आता है। जानकारी के मुताबिक, वह पार्टी में बहुत सक्रिय रूप से काम करती थीं।

सूटकेस में मिली हिमानी नरवाल की लाश 

हिमानी नरवाल का शव शुक्रवार 28 फरवरी, 2025 को सांपला बस स्टैंड के पास एक नीले बड़े सूटकेस में मिला था। शव मिलने के बाद इसकी सूचना सांपला थाने में दी। उस लाश पर दुपट्टा लिपटा हुआ था और हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ता थीं हिमानी नरवाल

बता दें कि, हिमानी नरवाल सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली कांग्रेस की कार्यकर्ता थीं। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी नरवाल रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल थीं। वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए मशहूर थीं। वहीं उन्हें भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ भी देखा गया था।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जताया दुख 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा “रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए।”

Scroll to Top