44 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। लेकिन माना जा रहा है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह खेल सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में सीजन का आखिरी मैच खेलेगी और सनराइजर्स हैदराबाद को चुनौती देगी। सीएसके प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा बनी है कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है।
धोनी का पुराना बयान
महेंद्र सिंह धोनी का एक बयान चर्चा आया कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 का सीजन जीता था। उसके बाद धोनी ने कहा था कि उम्मीद है कि चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। धोनी ने तब कहा था कि उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था।
क्या धोनी आज खेलने उतरेंगे?
महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं। जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे। वह आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। ऐसे में क्या वह चेपॉक के मैदान पर 2026 सीजन का आखिरी मैच खेलेंगे? अगर धोनी इस मैच में उतरते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है। लेकिन अभी तक उन्होंने इसपर कोई बयान नहीं दिया है।
धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में सीएसके लिए डेब्यू किया था। अभी तर 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38 और स्ट्राइक रेट 137 का है। उन्होंने 24 अर्धशतक अपने नाम किए है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी है।