Kiara Advani -Sidharth Malhotra : कियारा-सिद्धार्थ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

Kiara-Sidharth Pregnancy Announcement: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani -Sidharth Malhotra)  बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक हैं। फैंस को बॉलीवुड का ये कपल खूब प्यारा लगता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं।

कियारा-सिद्धार्थ जल्द बनेंगे पेरेंट्स 

वहीं अब कियारा और सिद्धार्थ के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। यानी कपल के एक बड़ी खुशखबरी ने दस्तक दी है। दोनों जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट देखते ही सभी कपल को खूब साड़ी बधाइयां दे रहे हैं।

पोस्ट कर शेयर की खुशखबरी 

कियारा और सिद्धार्थ ने शुक्रवार, 28 फरवरी को एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। पोस्ट में कपल के हाथ नजर आ रहे हैं, जिनके हाथों में एक बच्चे के मोज़े का जोड़ा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “हमारी लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट जल्द आ रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान आए थे करीब 

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। इस दिलम की शूटिंग के दौरान दोनों के दुसरे के करीब आए। फिर दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।

दो साल पहले शादी के बंधन में बंधा था कपल 

इसके बाद फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कपल शादी इ बंधन में बंध गया। दोनों ने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। हालांकि बाद में मुंबई में एक मेगा स्टार-स्टडेड रिसेप्शन भी होस्ट किया गया था। अब यह जोड़ी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाली है।

Scroll to Top