Pakistan : नमाज के दौरान जोरदार पाकिस्तान में जोरदार धमाका, 5 की मौत, 12 घायल

Pakistan News : पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आज, शुक्रवार को एक जोरदार धमाका हुआ। यह आत्मघाती हमला मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। इस धमाके के बाद नौशेरा में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। जांच के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था। इस मदरसे की स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी।

पाकिस्तान में हुआ जबरदस्त धमाका 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला करने वाला मस्जिद के मुख्य हॉल में ही मौजूद था। नमाज खत्म होते ही उसने खुद को उड़ा लिया और साथ ही मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि पांच लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके के वक्त मस्जिद के अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शहबाज शरीफ ने घटना पर जताया दुख 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा “आतंकवाद के ऐसे कायराना और जघन्य कृत्य के खिलाफ हम हमारा संकल्प कमजोर नहीं पड़ने दे सकते हैं। हम देश से आतंकवाद पूरी तरह से मिटाने के लिए दृढ़ हैं।”

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी इस धमाके की निंदा की है। साथ ही उन्होंने गहरा दुख और खेद व्यक्त किया।

Scroll to Top