Aashram 3 Part 2 : बाबा निराला का अहंकार…बॉबी का धमाकेदार अंदाज, कैसा रहा दर्शकों का रिएक्शन ?

Aashram 3 Part 2 Review: आश्रम (Aashram) के फैंस सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आश्रम सीजन 3 अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। जिससे अब लोग इसे देखकर इसका लुत्फ उठा सकते है। आश्रम का सीजन1 2020 में आया था।

‘आश्रम 3’ पार्ट 2 की स्टारकास्ट?

अगर आश्रम की स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें बॉबी देओल ,अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी धमकेदार एक्टिंग से फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है

कैसा रहा ऑडियंस का रिएक्शन ?

आश्रम 3 Part 2 के रिलीज होते के साथ ही फैंस में उत्साह की एक नई लहर जाग गई है। लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “आश्रम भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है, जो की आखिरकार रिलीज हो गई है। बाकि बहुत सारे यूजर ने भी इसकी तारीफ की है।”

बॉबी देओल की हुई जमकर तारीफ

‘आश्रम 3’ Part 2 सीरीज की तो यूजर जमकर तारीफ कर ही रहे है। वहीं उसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। फैंस ने बॉबी देओल की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा की बॉबी भारत के बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल चमक रहे हैं। आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की सबसे अच्छी बात इसकी स्ट्रीमिंग फ्री है। हम सब इसे एक भी पैसा दिए बिना एंजॉय कर सकते हैं। फैंस वेब सीरीज के पूरे छह एपिसोड एचडी में इस वीकेंड देख सकते हैं।

Scroll to Top