India GDP: तेज रफ़्तार से बढ़ी भारत की GDP, देश की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

GDP Growth In India : भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने इस साल अक्टूबर-दिसंबर में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह पिछली जुलाई-सितंबर के अनुमान 5.6 फीसदी के मुकाबले काफी बेहतर है। इकोनॉमिस्ट्स और डी-स्ट्रीट के एक्सपर्ट्स ने इस साल GDP ग्रोथ को 6.2-6.3 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े ?

  • Q3FY25 GDP ग्रोथ: 6.2 फीसदी
  • पिछले साल (Q3FY24): 9.5 फीसदी ग्रोथ
  • 2024-25 GDP ग्रोथ का अनुमान: 6.5 फीसदी
  • 2023-24 संशोधित GDP ग्रोथ: 9.2 फीसदी

NSO ने जारी किया नया डाटा 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 28 फरवरी को नया डाटा जारी किया है। इस रिपोर्ट से पहले 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन अब इसे बढ़कर 6.5 फीसदी कर दिया गया है।

क्या है GDP ग्रोथ की वजह? 

  • सरकारी खर्च में बढ़ोतरी
  • शहरी खपत में सुधार
  • सर्विस सेक्टर का योगदान

क्या है भारत का भविष्य ?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है। हालांकि यह पिछले साल के ग्रोथ रेट के मुकाबले काफी कम है। NSO ने 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी का अनुमान लगाया है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

Scroll to Top