Meerut : पुरानी मस्जिद पर से चला हथौड़ा ! आधी रात को सड़क पर मचा हड़कंप 

सड़क निर्माण के कारण हटाई गई मस्जिद 

बता दें कि मस्जिद हटाने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मस्जिद को खाली कर चौखट और दरवाजे उखाड़ लिए थे। अब वहां सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसकी वजह से इस मस्जिद को हटाया गया है। एडीएम सिटी से मिलकर मस्जिद को खुद हटाने से इनकार कर दिया था। कहा था कि प्रशासनिक अफसर मस्जिद खुद हटाएं। मस्जिद के लिए दूसरे स्थान को लेकर आज शमीवार को प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मुलाकात करेगा।

मस्जिद हटाने पर दोनों पक्ष की सहमति

रैपिड रेल के संचालन को लेकर भूमिगत कार्य चल रहा है। इसी वजह से यहां पर सड़क निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी मस्जिद के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कह रहे थे। जिसके बाद मस्जिद हटाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सहमति बनाने के प्रयास में जुटे थे।

दूसरी जगह होगा मस्जिद निर्माण 

जगदीश मंडप के सामने रैपिड रेल के संचालन को लेकर भूमिगत कार्य चल रहा है। यहां सड़क निर्माण चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार सड़क के बीच में आ रही मस्जिद के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कह रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश सिंह व एनसीआरटीसी अधिकारियों ने मस्जिद के कारी जमीम अहमद से बातचीत कर उन्हें मस्जिद हटाने के लिए कहा था।

 

Scroll to Top