Shivraj Singh Chauhan : एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, टूटी और धंसी हुई सीट मिलने पर जमकर लताड़ा

Shivraj Singh Chauhan News : केंद्रीय मंत्री और मध्य-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने एयर इंडिया की व्यवस्था पर कई कड़े सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने Air India की फ्लाइट में अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मिडिया पर साझा किया है। उन्होंने एयर इंडिया से सवाल करते हुए पूछा कि “जब यात्रियों से किराया पूरा लिया जाता है, तो उन्हें इस तरह की खराब सीटों पर बैठाना क्या धोखा नहीं है?”

शिवराज ने एयर इंडिया की व्यवस्था पर उठाए सवाल 

सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि “वह भोपाल से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में यात्रा की, जहां उन्हें 8C सीट दी गई थी। लेकिन जब वे सीट पर बैठे, तो वह सीट टूटी हुई थी। जिस पर कोई आसानी से नहीं बैठ सकता है। ”

“खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की” – शिवराज

एयर इंडिया ने मांगी माफ़ी 

इसके बाद एयर इंडिया ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि “आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें जुड़ने के लिए सुविधाजनक समय बताएं।”

कई बार उठ चुके हैं खराब सर्विसेज पर सवाल 

बता दें कि, एयर इंडिया की खराब सर्विसेज पर कई बार सवाल उठाए जाते रहे हैं। अमेरिकी-भारतीय सीईओ अनिप पटेल, चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए एयर इंडिया की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
Scroll to Top