Mouni Roy : ट्रोलर्स पर फूटा ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय का गुस्सा, कहा ‘स्क्रीन के पीछे छुपकर…’

Mouni Roy Get Angry On Trollers : मौनी रॉय एक खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्होंने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती रही हैं। हालांकि पिछले काफी समय से वह अपने हालिया लुक को लेकर खूब ट्रोल हो रही थीं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लूक्स को लेकर खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे थे कि शायद उन्होंने फिर से प्लास्टिक सर्जरी कराई है, जिसकी वजह से उसका चेहरा काफी ज्यादा खराब हो गया है।

लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं Mouni Roy

हाल ही में मोनी रॉय एक इवेंट में शामिल हुई थीं। जहां लोगों को उनके माथे पर कुछ बदलाव दिखाई दिए। जिसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद उन्होंने एक बार फिर प्लास प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया। अब आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है।

ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में मौनी रॉय एक फैशन इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने रैम्प पर अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर दिया। इसके बाद एक रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि वह ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं। तब उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि “मैं ये सब देखती ही नहीं हूं। लोगों को उनका काम करने दो। अगर उन्हें स्क्रीन के पीछे छुपकर दूसरों को ट्रोल करना है और उन्हें इसमें खुशी मिलती है तो उन्हें करने दो।”

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

मौनी रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। यहां उन्होंने ‘गोल्ड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब वह संजय दत्त के साथ हॉरर फिल्म भूतनी में नजर आएंगी जिसमें एक्ट्रेस ने भूतनी का किरदार निभाया है।
Scroll to Top