Neet Paper Leak : शिकंजे में NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड…3 लाख का रखा गया था इनाम

Neet Paper Leak News : नीट (NEET) पेपर लीक कांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।  शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025 की सुबह पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में बिहार सरकार ने संजीव मुखिया के पर तीन लाख रूपय का इनाम घोषित किया था। वह 5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से ही फरार चल रहा था। नीट के अलावा कई प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक में भी वह आरोपी पाया गया है।

3 लाख का रखा गया था इनाम

जानकारी के मुताबिक, संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। उसका नाम साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में भी आया था। इसके बाद कई पेपर लीक में वह आरोपी पाया गया। फिलहाल पुलिस मुखिया से पूछताछ चल रही है।

संजीव मुखिया को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार, 24 अप्रेल की रात को संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया था। नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया की खास भूमिका है। पेपर लीक मामले में पिछले साल 2024 मई में झारखंड के देवघर से छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस गिरफ्तारी में चिंटू नाम के भी एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। वह आरोपी संजीव मुखिया का रिश्तेदार है।

संजीव के खिलाफ जारी हुआ था वारंट

अब संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई बड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। साथ ही और भी कई लोग इस मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक संजीव मुखिया नालंदा में कृषि कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी करता था। संजीव की पत्नी ममता विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। वहीं संजीव का बेटा पहले से ही पेपर लीक मामले में जेल में बंद है। वहीं जनवरी में पटना सिविल कोर्ट ने संजीव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

 

 

Scroll to Top