UP Board Result : UP बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित, प्रयागराज की महक जायसवाल बनीं इंटर टॉपर

UP Board 10th-12th Result : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों का परिणाम घोषित हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने शुक्रवार, 25 अप्रेल को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही टॉपर के नामों की भी घोषणा हो गई है। 12वीं के नतीजे 12:30 बजे को घोषित कर दिए हैं।

महक जायसवाल ने किया टॉप

बता दें कि प्रयागराज की महक जायसवाल ने पूरे यूपी में टॉप किया है। जल्द ही डिस्ट्रिक्ट वाइज टॉपर लिस्ट भी जारी होगी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल कुल 81.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इसमें छात्रों का प्रतिशत 76.60 और छात्राओं उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 रहा है।

सीएम योगी ने दी छात्रों को बधाई

रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम योगी अदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट जारी कर लिखा “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!”

आधकारिक वेबसाइट से देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधकारिक वेबसाइट से देखें जा सकते हैं।डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और माता का नाम डालना होगा। डिजीलॉकर से रिजल्ट देखने का लिंक- UP 12th Result 2025 Download Link

यूपी बोर्ड के टॉपर्स 

प्रयागराज की महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से 12वीं में 97.20 प्रतिशत अंक से पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं हैं : साक्षी, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह और आदर्श। आप माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.nic.in और डिजीलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

 

Scroll to Top