NEET UG 2025: कड़ी निगरानी के बीच होगी सपनों की परीक्षा NEET, गड़बड़ी करने पर 3 साल के लिए बैन

NEET UG 2025 News : NEET UG 2025 परीक्षा आज 4 मई को आयोजित हो रही है। देशभर के लाखों युवाओं के सपनों को पंख देने वाली NEET परिक्षा का आरंभ हो चुका है। जो डॉक्टर बनने का सपना लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, आज का दिन उनके लिए काफी बड़ा रहने वाला है।

22.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया पंजीकरण

इस बार रिकॉर्ड 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। दिल्ली एनसीआर के युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। आज इस परिक्षा का आयोजन 5453 केंद्रों पर किया जा रहा है। यह केंद्र 500 से अधिक शहरों में स्थित हैं, जिनमें ज्यादातर सरकारी या अर्ध-सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं। ताकि परीक्षा केंद्र का पता लगाने में काफी आसानी हो सके।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किए निएम

इस परिक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। इस परिक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए काफी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। इस परिक्षा के लिए 3 मई को एक मॉक ड्रिल भी कराई गई है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि मोबाइल जैमर, फ्रिस्किंग स्टाफ, और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी सभी सुविधाएं ठीक से चल रही है कि नहीं।

केंद्र स्तर पर रखी जा रही निगरानी

आज परिक्षा के दिन हर सेंटर पर केंद्र स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। हर परिक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किया गया कि मोबाइल जैमर, फ्रिस्किंग स्टाफ, और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की सभी व्यवस्थाएं ठीक से काम कर रही हैं। NTA ने साफ कर दिया है कि अगर कोई छात्र परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया गया तो , तो उसे न केवल परीक्षा से बाहर किया जाएगा बल्कि 3 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत आरोपी पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

नीट परीक्षा 2025 में कड़ी निगरानी बरती जाएगी ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी और पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे ताकि परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की जा सके। नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे और परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित होगा। इस प्रकार, कड़ी निगरानी के बीच नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों के भविष्य के साथ न्याय हो सके।

 

Scroll to Top