Bihar Poster War : वक्फ बिल पर बिहार में शुरू हुआ तगड़ा घमासान! RJD ने नीतीश को बताया धोखेबाज

Bihar Poster War On Waqf Bill : वक्फ संशोधन बिल 2025 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। इस बिल को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। देश के साथ-साथ बिहार की भी सियासत गरमाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीम नीतीश कुमार खासतौर पर विपक्ष के निशाने पर हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार पर सियासी हमले काफी तेज हो गए हैं। नीतीश कुमार के रूख को लेकर कुछ मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

बिहार में पोस्टर वॉर जारी 

इस बीच बिहार पोस्टर वॉर काफी तेजी से चल रहा है। पिछले काफी समय से बिहार का विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है। दरअसल हाल ही में आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार को ‘संघी’ बताया गया है। इस पोस्टर में नीतीश आरएसएस की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह रोजा इफ्तार की पार्टी करते दिख रहे हैं। यह पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाया गया है।

विपक्ष ने लगाए नीतीश पर गंभीर आरोप 

इसी के साथ नीतीश कुमार का एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राबड़ी देवी के आवास के बाहर NRC और वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में नीतीश मुस्लिम रूप में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने टोपी भी पहन रखी है, साथ ही नमाज पढ़ते दिखाई दे रहें हैं। इस पोस्टर में लिखा “गिरगिट रंग बदलता था, ये तो उससे भी ज्यादा स्पीड से रंग बदलने वाले निकले। इफ्तार दे कर ठगने वाले ईद में टॉपी पहनकर टॉपी पहनाने वाले याद रखा। वक्फ पर धोखा दिया NRC पर भी वहीं किया। अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।”

Scroll to Top