Turkey Airport Stranded: तुर्की एयरपोर्ट पर फंसे 250 से ज्यादा भारतीय! वजह जान रह जाएंगे हैरान

Turkey Airport Stranded News : तुर्की में 250 से ज़्यादा यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। यहां लंदन-मुंबई वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में सवार यात्री काफी परेशान है। इन लोगों में ज्यादातर भारतीय यात्री हैं। ये सभी लोग तुर्किए के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर पिछले 40 घंटे से ज़्यादा समय से लोग यहां फंसे हुए हैं। बता दें कि लैंडिंग के बाद, विमान में तकनीकी समस्या आ गई और उसकी जांच की जा रही है।

फंसे 250 से ज्यादा भारतीय पैसेंजर!

इस घटना पर जानकारी देते हुए वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। हम शुक्रवार 4 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार 12:00 बजे दियारबाकिर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।”

40 घंटों से फंसे हैं यात्री

प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि “अगर हमें इसकी मंजूरी नहीं मिलती है, तो कल तुर्किए के दूसरे हवाई अड्डे पर वैकल्पिक विमान से अपने ग्राहकों को  मुंबई पहुंचाने के प्लान पर काम कर रहे हैं। यात्रियों को तुर्की में रात भर होटल में ठहरने और खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है। हम प्रोब्लम को ठीक करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें जैसे ही नए अपडेट मिलते हैं, सभी ग्राहकों को सुचित करेंगे।”

भारतिय दूतावास ने लिया मामले की जानकारी 

बता दें कि, फंसे हुए यात्रियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्याओं को उजागर किया है। कई लोगों की शिकायत है कि यहां यात्रियों को ठंड से बचने के लिए कंबल नहीं दिए गए थे। इस स्थिति में भारतीय दूतावास ने एयरलाइन, दियारबकीर एयरपोर्ट निदेशक और तुर्किए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। दूतवास ने मामले पर बयान जारी कर लिखा कि “यात्रियों की उचित देखभाल की जा रही है। इस मुद्दे के समाधान और मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

Scroll to Top