अकसर लोग गर्मी के दिनों में अपने घरों में कूलर और एसी लगाते हैं, जिससे वह गर्मी से राहत पा सके। लेकिन लोग कूलर बहुत चलाते हैं और बिजली का बिल भी काफी आता है। तभी कमरा ठंडा नहीं होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कूलर चलाने का सही समय क्या है-
एसी गर्म हवा को करता है बाहर
एयर कंडीशनर कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालकर उसे ठंडा और सूखा बनाकर वापस कमरे में भेजता है। यही कारण है कि एसी दिन या रात किसी भी समय प्रभावी तरीके से कमरे को ठंडा कर सकता है।
कूलर की हवा
वहीं अगर कूलर की बात की जाए तो कूलर बाहर की हवा को पानी की मदद से ठंडा करके कमरे के अंदर पहुंचता है। ऐसे में अगर बाहर का वातावरण पहले से बहुत ज्यादा गर्म हो, तो कूलर उतनी अच्छी ठंडक नहीं दे पाता है। इसलिए कूलर की हवा काफी हद तक तापमान पर निर्भर करती है।
किस समय चलाएं कूलर
कूलर चलाने का सही समय सुबह 5 से 6 बजे के बीच होता है। इस समय बाहर का तापमान कम रहता है, जिससे कूलर हवा को ज्यादा बेहतर तरीके से ठंडा कर पाता है। लेकिन काफी लोग रात के समय कूलर चलाना पसंद करते हैं।
कूलर लगातार चलाए
अगर कूलर को सुबह से लेकर करीब 9 या 10 बजे तक लगातार चलाया जाए तो, घर की दीवारे, फर्श या छत पहले ही ठंडी हो जाती है। ऐसा करने से तेज धूप या गर्मी के बावजूद घर का तापमान काफी हद तक संतुलित बना रहता है।
बनी रहती है ठंडक
सुबह के समय कूलर चलाने से घर की दीवारें और छट ठंडक को अपने भीतर स्टोर कर लेती है। बाहर में तापमान बढ़ने से उसका सीधा असर घर में नहीं पहुंच पाता है। यही कारण है कि घर में लंबे समय तक ठंडा महसूस होता है और एसी की भी जरूरत भी कम पड़ती है।