दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में भाषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली है। इलाके में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली में विजिबिलिटी धूल भरी आंधी-तूफान के कारण 1500 मीटर रह गई, जो कि सुबह 7:30 बजे 3500 मीटर थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लिए आॉरेज अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम विभाग ने आज शनिवार (23 मई) को न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।  IMD का अनुमान है कि आज आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, लेकिन ये कुछ ही समय के लिए गर्मी से रात देंगे। कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलेगी, बारिश होने के साथ-साथ गरज देखने को मिल सकती है। इस दौरान मध्यम से तीव्र गरज-चमक वाला तूफान चलेगा, जिसकी गति 60-80 किमी/घंटा तक जा सकती है।

Scroll to Top