दिल्ली के दवा वयापारियों के संगठन RDCA वन दिल्ली ने 20 अप्रैल को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। दिल्ली के केमिस्ट ऐसासिएशन कल हड़ताल पर रहेंगे। संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि वे 20 मई से पहले अपने रोजमर्रा की दवाएं खरीद लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। यह हड़ताल देशभर के कमिस्टों की कुछ अहम मांगों को लेकर है।
इनमें आॉनलाइन दवा बिक्री में हो रही अनियमितताएं, भारी छूट पर दवाएं बेचना, एआई से बनाए गए नुसखों का बढ़ता चलन, मरीजों की सुरक्षा और छोटी दवा दुकानों पर मंडराता खतरा शामिल है। बैठक में तय किया गया कि हड़ताल के दौरान आम लोगों को दवाओं की किल्लत नहीं होनो दी जाएगी।
अब इसी पर दवाओं की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था CDSCO भी दुकानदारों की परेशानियों को देख रही है और इस मामले में समीक्षा चल रही है। कई राज्यों के केमिस्ट संगठन इस हड़ताल से अलग हो चुके हैं।
बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव प्रभाकर कुमार ने कहा, \”हम ऑनलाइन जो दवाएं बिकती हैं, हम उसका विरोध कर रहे हैं। हम जो व्यापार करते हैं, उसमें डॉक्टर का पुर्जा (Prescription) चाहिए। कुछ दवाओं के लिए हमें अलग रजिस्टर रखना पड़ता है, डॉक्टर के पुर्जे की कॉपी रखनी पड़ती है। लेकिन ऑनलाइन में कोई भी दवा मंगा सकते हैं, चाहे वो नशीली हों या भी जिन पर बैन हो।
ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के साथ बैठक के बाद संगठन ने ये ऐलान किया। बैठक में दोनों पक्षों ने मिलकर यह फैसला किया कि दिल्ली के बड़े अस्पतालों, नर्सिंग होम और इमरजेंसी हेल्थकेयर सेंटर्स के पास आपातकालीन दवा सेवाएं चालू रहेंगी। जरूरी और जान बचाने वाली दवाएं मरीजों को मिलती रहेंगी। 20 मई की शाम तक सभी जिलों में दवाओं की बिक्री धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।