पवन कल्याण ने क्यों कहा कि ‘मुझे उनसे जलन होती है’?

अभिनेता से नेता बने थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनको लेकर कई सेलेब्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनके बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विजय से जलन होती है।

पवन और विजय की तुलना

पवन कल्याण ने यह बात तब कही है जब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्र कझगम (टीवीके) अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ऑनलाइन पवन कल्याण और विजय के बीच लगातार तुलना की जा रही है। पवन ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा पर भी बात की और कहा कि एक पार्टी चलाने के लिए लाखों लोगों की उम्मीदों के बारे में पता होना चाहिए।

पवन ने कार्यक्रम के दौरान कहा

कार्यक्रम के दौरान पवन ने कहा, \’आजकल मैं तमिलनाडु की राजनीति को देखता हूं, उन्होंने कितनी आसानी से यह सब कर लिया। मुझे जलन हुई। उन्होंने खुशी-खुशी कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल करके जीत हासिल कर ली। मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा। खैर मैं मजाक कर रहा हूं।\’

15 साल तक मेहनत

उन्होंने आगे कहा, \’हमें मानवीय दृष्टिकोण से सोचने की जरूरत है। कुछ भी कहने के लिए आपको बहुत ज्यादा ज्ञान की जरूरत होती है। मैंने 15 साल तक इतनी मेहनत क्यों की? क्योंकि एक पार्टी चलाने के लिए आपको लाखों लोगों की उम्मीदों को समझना होता है।\’

पवन के हाथ लगी निराशा

पवन कल्याण ने 2014 में आंध्र प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के वादे के साथ \’जन सेना पार्टी\’ की शुरुआत की थी। हालांकि, कई वर्षों तक पार्टी अकेले दम पर चुनावों में कुछ खास नहीं कर सकी। उसे चुनावों में बार-बार निराशा हाथ लगी। 2019 में पवन खुद उन दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव हार गए, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था, जबकि \’जन सेना पार्टी\’ सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही।

2024 में मिली सफलता

\’तेलुगु देशम पार्टी\’ के नेतृत्व वाले गठबंधन से हाथ मिलाने के बाद पवन कल्याण की राजनीतिक किस्मत बदल गई। इस गठबंधन ने 2024 के आंध्र प्रदेश चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जिससे पवन कल्याण के लिए राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

Scroll to Top