CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी के पास वकालत की डिग्री

CM Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दिल्ली पुलिस नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के पास से वकालत की डिग्री और फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार

आरोपी से पूछताछ के बाद पता लगा कि उसने नशे की हालत में धमकी भरा कॉल कर दिया था। आरोपी शख्स की पत्नी झगड़े के बाद घर छोड़ कर चली गई है, जिससे वह परेशान रहता है और नशे करता है। फिलहाल पूछताछ जारी है, आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी को पकड़ा

दरअसल, गुरुवार 5 जून की रात करीब 11.00 बजे आरोपी ने गाजियाबाद पुलिस को सीएम रेखा गुप्ता को मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने कहा था कि वह रेखा गुप्ता को जान से मार देगा। जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने सीधा दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, कुछ ही समय में कॉलर का फोन स्विच ऑफ हो गया और उसका पता लगाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Scroll to Top