Jaipur Hit and Run Case: बेकाबू रफ्तार.. 3 की मौत..आरोपी उस्मान का कांग्रेस से जबरदस्त कनेक्शन

Jaipur Hit and Run Case News : जयपुर में हिट एंड रन केस ने सबको हिला कर रख दिया है। यहां एक बेकाबू कार ने पैदल यात्रियों को रौंद दिया। जिसमें 3 मासूम लोगों की जान चली गई। 8 पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी ने हुंडई क्रेटा SUV से मासूम लोगों को कुचल दिया।

पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीती रात नाहरगढ़ इलाके में एक एसयूवी कार ने पैदल चल रहे यात्रियों को रौंद दिया। जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ वह नशे में चूर था। घटना के विरोध में कई लोग सड़कों पर उतर आए थे। जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल ड्राइवर उस्मान खान कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। वह जिला कार्यकारिणी समिति का कार्यकर्ता था। वहीं अब कांग्रेस ने घटना को लेकर जयपुर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उसे पार्टी से बेदखल कर दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की कार बरामद कर ली गई है। आगे की जांच चल रही है। आरोपी मेडिकल उपकरणों का कारोबार करता है और कार उसकी कंपनी की ही है।

बालमुकुंद आचार्य ने दिया बयान 

इस बीच, भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि ” वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है और उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है। वह लोग उसे बचाने की कोशिश  कर रहे हैं।

Scroll to Top