Pakistan Khwaja Asif : “30 साल से कर रहे ये गंदा काम…” पाक के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का ‘ना’ पाक कबूलनामा

Pakistan Khwaja Asif On Terrorist : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने बयान में स्वीकार किया कि कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। साथ ही आसिफ ख्वाजा ने माना कि पाकिस्तान पिछले 30 सालों से टेरर फंडिंग कर रहा है।

30 सालों से टेरर फंडिंग कर रहा पाक 

आसिफ ख्वाजा ने स्काई न्यूज से बातचीत करते हुए कहा, ”हम पिछले 30 सालों से अमेरिका और ब्रिटेन के लिए यह काम करते आ रहे हैं। इसमें हमारी भी काफी गलती है। दुनिया को दोनों देशों के बीच लड़ाई की संभावना को लेकर चिंतित होना चाहिए, क्योंकि हम दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार मौजूद हैं।”

लश्कर-ए-तैयबा पर बोले रक्षा मंत्री आसिफ 

वहीं जब पाक रक्षा मंत्री आसिफ से लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ” लश्कर-ए-तैयबा पूरी तरह से खत्म हो चुका है।” इंटरव्यू के दौरान  सिफ ने ये बात भी मानी की लश्कर का पाकिस्तान में लिंक मिला है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ” लश्कर का लिंक मिलने का मतलब ये नहीं है कि हम उसकी मदद करते हैं।”

पाकिस्तान ने दिखाए कड़े तेवर

भारत ने पहलगाम हमले के बाद 7 कड़े फैसले लिए है। जिसमें सिंधु जल संधि से लेकर अटारी बॉर्डर तक से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल है। इस पर पाकिस्तान ने भी अपने तेवर दिखाना बंद नहीं किए हैं। उसने भी भारतीयों का वीजा कैंसिल कर दिया है। साथ ही वाघा बॉर्डर बंद करने की भी घोषणा। पाकिस्तान ने कहा कि “हम पहले भी ताकत दिखा चुके हैं, इस बार भी हम चुप नहीं बैठने वाले हैं।”

आसिफ ख्वाजा ने मानी गलती 

जब आसिफ ख्वाजा से पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “किसी भी मसले को लेकर पाकिस्तान पर आरोप लगाना बहुत आसाना है। हमने सिर्फ एक गलती की है, और इसके लिए हम नुकसान भी उठा चुके हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद शामिल नहीं हुए होते, तो पाकिस्तान पर कोई गलत आरोप नहीं होता।”

Scroll to Top