Pakistanis Leaving India : भारत छोड़ने की आखिरी तारीख आज, अटारी बॉर्डर पर लगा पाकिस्तानियों का जमावड़ा

भारत का एक्शन जारी 

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए 5 कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने सभी पाकिस्तानियों को वापस अपने देश लौटने का फरमान सुनाया है। आज भारत में रहने वाले पाकिस्तानी वापस जा रहे हैं। जिसकी वजह से अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानियों की लाइन लगी हुई है। लेकिन आराम से भारत में मौज काट रहे पाकिस्तानी वापस लौटना नहीं चाहते हैं। वह सिर्फ मुनीर और शाहबाज की गलती की सजा भुगत रहे हैं

अटारी बॉर्डर पर लगी पाकिस्तानियों का लाइन

कल तक जो पाकिस्तानी यहां रह रहे थे, आज उन्हें लौटना पड़ रहा है। अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान जाने वाले लोगों की भीड़ लगी है। अब उनके पास सिर्फ आज का ही दिन है, वरना उन्हें भारत की जेल की रोटी खानी पड़ सकती है। हालांकि वो अलग बात है कि भारत की जेल की रोटियां भी पाकिस्तान वापस जाने से बेहतर हैं।

अमित शाह ने दिए भारत छोड़ने के आदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लेकिन भारत के भी तेवर सख्त हैं। पाकिस्तानियों को भारत ने सीधे शब्दों में भारत छोड़ने के लिए कह दिया है। अमित खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यंत्रियों को भी पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द देश से बाहर भेजने के लिए कहा है। भारत छोड़ने के लिए पाकिस्तानी अटारी बॉर्डर की तरफ भाग रहे हैं।

 

Scroll to Top