Operation Sindoor: “हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं…” भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

Operation Sindoor Update : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान सामने आया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका नहीं पड़ने वाला है। उसका इस तनाव से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है। यह बयान ऐसे समय पर आया जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों पर लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान

ऑपरेशन सिंदूर पर, फॉक्स न्यूज़ को दिए गए एक इंटरव्यू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा शांत होने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, जो मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है।”

“अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने को नहीं कहेगा”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आगे कहा कि “आप जानते हैं, अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता। हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते। और इसलिए, हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे।”

“परमाणु संघर्ष में न बदल जाए”

जेडी वेंस ने कहा कि “हमारी आशा और अपेक्षा है कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, परमाणु संघर्ष में न बदल जाए। हम इन चीजों को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान के शांत दिमागों का काम यह सुनिश्चित करना है कि यह परमाणु युद्ध न बन जाए और अगर ऐसा होता है, तो यह विनाशकारी होगा, लेकिन अभी हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।”

पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकते

बता दें कि गुरुवार, 08 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। हालांकि इन हमलों को पाकिस्तान ने नाकाम कर दिया है। साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाहौर, कराची पर हमला कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान लगातार आम लोगों को निशाना बना रहा है।

 

Scroll to Top