Shashi Tharoor: ‘कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं…’, आर-पार के मूड में शशि थरूर!, क्या BJP में होंगे शामिल ?

Shashi Tharoor News : कांग्रेस पार्टी (Congress) में इन दिनों खूब हलचल देखने को मिल रही है। केरल से कांग्रेस हाईकमान को बेहद बुरी खबर मिलने के आसार हैं। पार्टी सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के एक बयान ने कांग्रेस हाई कमान की नींद उड़ा दी है। उनके बयान से लग रहा है कि इस बार वह आर-पार का मन बना चुके हैं।

कांग्रेस में मची खलबली 

अपने कई बड़े नेता लगातार खोने वाली कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपना बड़ा नेता खो सकती है। शशि थरूर के बयान के बाद कांग्रेस में काफी हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल तिरुवनंतपुरम से चार बार सांसद रह चुके शशि थरूर ने कहा कि “अगर कांग्रेस को उनकी जरुरत नहीं है, तो उनके पास काम के लिए अन्य कई सारे विकल्प है।” उन्होंने अपना ये बयान इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक मलयाली पोडकास्ट में बातचीत के दौरान दिया।

केरल चुनाव पर थरूर ने की बातचीत 

मलयाली पोडकास्ट के दौरान शशि थरूर साल 2026 में आने वाले केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की जरूरतों पर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि “कई ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में ये साफ़ हो चुका है कि मैं दूसरों से कहीं ज्यादा आगे हूं। अगर कांग्रेस मेरा इस्तेमाल करना चाहती है, तो मैं पार्टी के लिए मौजूद रहूंगा। अगर उन्हें मेरी जरुरत नहीं है तो मेरे पास अपने भी काम है करने के लिए। आपको यह नहीं सोचना चाहिए की मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मेरे पास किताबें, भाषण और दुनिया भर से निमंत्रण हैं। जिन्हें मैं कर सका हूं।”

कांग्रेस के कहने पर राजनीति में आया 

शशि थरूर ने आगे बातचीत के दौरान कहा कि “मैं सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और रमेश चेन्निथला (केरल कांग्रेस के नेता) सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के कहने पर संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अपनी अमेरिका की आरामदायक जिंदगी छोड़ राजनीति में आया था।”

“मेरी अपील पार्टी की तुलना में ज्यादा” – थरूर  

थरूर ने कहा कि “यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन मैंने पार्टी का ध्यान इस तरफ केंद्रित किया है। हमारे कायकर्ताओं को भी लगता है कि कांग्रेस में लीडर की कमी है।” तिरुवनंतपुरम में अपनी जीत पर थरूर ने कहा “यहां मेरी अपील पार्टी की तुलना में कहीं ज्यादा है। लोगों को मेरा बात करने का तरीका और व्यवाहर खूब पसंद आता है। जो लोग कांग्रेस के खिलाफ रहते हैं, वह भी मुझे वोट देते हैं। हमें 2026 के चुनाव में हमें इसी तरह वोटर्स को अपने साथ रखना है।”

Scroll to Top